फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आत्मनिर्भरता, सम्मान और समानता की सशक्त लिपि है ब्रेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- लुई ब्रेल की 217वीं जयंती पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) में विश्व ब्रेल दिवस पर लुई ब्रेल की 217वीं जयंती मनाई गई। संस्थान के निदेशक प्रदीप अनिरुद्ध ने कहा कि ब्रेल लिपि केवल पढ़ने का साधन नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और समानता की सशक्त लिपि है। इस मौके पर लिबलुई प्रमाणिक ड्राॅफ्ट का ऑनलाइन विमोचन भी किया गया। आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने ब्रेल के आविष्कारक लुई ब्रेल को महान विभूति बताते हुए कहा कि उनके योगदान के लिए दृष्टि दिव्यांग समाज सदैव ऋणी रहेगा। विद्यालय 66 वर्षों से दृष्टि दिव्यांग छात्र-छात्राओं के भविष्य का निर्माण कर रहा है और यहां के छात्र भारत में विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर आसीन हैं। ब्रेल अनुदेशक कल्पना कसेरा ने लुई ब्रेल के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। रोहित कुमार ने ब्रेल लिपि की विकास यात्रा के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में राजकुमार, डाॅ. पंकज कुमार, डॉ. प्रेमानंद मिश्रा, एमबी सिंह, डाॅ. रेवती, ललन कुमार लाल, अनन्या सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें