फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बिजनौर की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की दी धमकी

Mon, 25 May 2020 07:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • शादी का झांसा देकर पहले एक लेबर कांट्रेक्टर ने बनाए शारीरिक संबंध
  • बाद में धमकी देकर कांट्रेक्टर के भाई और तीन दोस्तों ने भी किया दुष्कर्म
  • अश्लील वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी, पांचों के खिलाफ केस
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में सिडकुल क्षेत्र में किराए पर रह रही बिजनौर की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लेबर कांट्रेक्टर, उसके भाई और तीन दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिजनौर निवासी एक युवती यहां सिडकुल क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रहती है। एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत युवती कुछ समय पूर्व फार्मा कंपनी में नौकरी तलाश कर रही थी। आरोप है कि एक फार्मा कंपनी के बाहर उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने युवती को बताया कि वह उसी कंपनी का लेबर कांट्रेक्टर है और उसकी जल्द ही नौकरी लगवा सकता है।

इस पर युवती ने अपना मोबाइल नंबर युवक को दे दिया। कुछ समय बाद युवक ने जल्द नौकरी लगने की बात कहकर उसकी नौकरी छुड़वा दी। नजदीकी बढ़ने पर युवक ने उसे अपने व्यवसाय में साझेदार बनाने का झांसा देकर कुछ रकम भी ले ली। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसे देहरादून और ऋषिकेश घुमाने भी ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

यहां अलग-अलग होटलों में नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खींच लिए। आरोप है कि युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह लॉकडाउन में बिजनेस में घाटे की बात कहकर मुकर गया। यही नहीं, होटल में बनाई गई अश्लील वीडियो और फोटो उसने अपने भाई को दे दिए।

उसने भी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसने युवती को कलियर बुलाकर अपने तीन साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि कांट्रेक्टर अहबाब अली, उसके भाई शहजाद निवासी गांव कोटा माछरहेड़ी पिरान कलियर, उनके दोस्त हनीस, हुसैन और वसी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फूंक-फूंक कर रख रहे कदम
सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। इसकी वजह दोनों पक्षों का अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होना है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने खुद सिडकुल थाने पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की थी ओर घटनाक्रम की जानकारी ली थी। पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर रखकर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें