फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूना अखाड़े के दो संतों पर शिष्य ने लगाया कुकर्म का आरोप, गोल्डन बाबा ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sun, 30 Dec 2018 10:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन

जूना अखाड़े के दो संतों पर अपने शिष्य के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाले गोल्डन बाबा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी पुलिस को जल्द जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं, गोल्डन बाबा ने चेतावनी दी है कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वे दिल्ली में प्रधानमंत्री के आवास पर भी धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे। जूना अखाड़े से निष्कासित किए गए गोल्डन बाबा ने पिछले दिनों अखाड़े के दो संतों पर अपने शिष्य के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

शनिवार को हरिद्वार पहुंचे गोल्डन बाबा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस संबंध में हरिद्वार पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन 20 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि शिष्य के साथ दुष्कर्म के मामले में न्याय की मांग करने पर ही उन्हें अखाड़े से निष्कासित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर समझौते का दबाव भी बनाया जा रहा है, लेकिन मैं न्याय के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार हूं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर धरना देंगे। गोल्डन बाबा ने कहा कि प्रयागराज कुंभ की तैयारियों के दौरान उनके शिष्य ने पहली बार उन्हें अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी। इस पर उन्होंने जूना अखाड़े में शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

इसके बाद उन्होंने हरिद्वार आकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रयागराज पुलिस से भी शिकायत की गई है। इस दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले शिष्य ने भी पत्रकारों को आपबीती बताई। वहीं, एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि गोल्डन बाबा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें