फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुटीक संचालिका हत्याकांड: ‘अपनों’ की साजिश में गई कामना रोहिल्ला की जान

Wed, 04 Sep 2019 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

बुटीक संचालिका कामना रोहिल्ला की हत्या की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। अब तक की जांच में कामना के अपनों की साजिश का शिकार होने की बात सामने आ रही हैं। पुलिस उस शख्स की तलाश में देर रात तक दबिश में लगी थी, जिसकी उपस्थिति घटना की रात रोहिल्ला के आवास पर थी। पुलिस आज दोपहर तीन बजे हत्याकांड का खुलासा करेगी। 

विज्ञापन


नेहरू कालोनी के माता मंदिर रोड़ निवासी बुटीक संचालिका कामना रोहिल्ला की 29 अगस्त की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि पति अशोक उर्फ कपिल रोहिल्ला पेट में गोली लगने से घायल हो गए थे। अशोक ने इस मामले में अपने रिश्तेदार रिंकू को आरोपी बनाया था। उस दिन से ही पुलिस रिंकू की तलाश में जुटी है। पुलिस पहले दिन से ही घटना की कहानी को लेकर सवाल उठा रही थी।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए

पुलिस ने रोहिल्ला परिवार से जुड़े लोगों से लंबी पूछताछ की थी, जिसमें कई तरह की बातें सामने आई थी। पुलिस ने एक-एक कर कई पहलुओं पर जांच पड़ताल की। इसी बीच सोमवार को आईसीयू से वार्ड में भर्ती हुए कामना के पति अशोक से लंबी पूछताछ की, जिसमें कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।

उसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ा दिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस की यह आशंका सही साबित हुई है कि घटना की रात रोहिल्ला के घर में एक शख्स और था, जिसका घटना में अहम रोल रहा है। इसी शख्स की तलाश में पुलिस की देर रात तक दबिश चलती रही।

बुटीक संचालिका कामना रोहिल्ला की हत्या के मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं, जिस पर कार्रवाई चल रही है। जल्द ही हत्या में शामिल लोगों के चेहरे बेनकाब कर दिए जाएंगे।  
- अरुण मोहन जोशी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें