फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में आज से जुटेंगी दोनों नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर और हरबर्टपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रविवार को सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। वहीं सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। स्कूलों और संस्थानों को अभियान में प्रतिभाग करने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन




विकासनगर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि एक अक्तूबर को सुबह 10 से 11 बजे तक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बताया कि नगरपालिका ने अभियान के लिए 11 वार्डों में 22 स्थानों को चिन्हित किया है। बताया कि नौ नोडिल अधिकारी बनाए गए हैं। हर वार्ड में एक कर्मचारी अभियान का संचालन करेगा। करीब 80 कर्मचारी अभियान में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल और संस्थान को अपने परिसरों में अभियान चलाने के लिए पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा पालिकाध्यक्ष पश्चिमीवाला रोड से अभियान की शुरूआत करेंगी।



वहीं हरबर्टपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भगवंत बिष्ट ने बताया कि नौ वार्ड में 13 स्थानों को अभियान के लिए चिन्हित किया है। बताया कि नौ नोडिल अधिकारी बनाए गए हैं। बताया कि 40 कर्मचारी अभियान में प्रतिभाग करेंगे। बताया कि पालिका कार्यालय से पालिकाध्यक्ष अभियान का शुभारंभ कर सभी वार्डों में जाएंगे। बताया कि स्कूल और संस्थान भी अभियान में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें