I
IIनए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शिक्षा विभाग की ओर से इन दिनों जिले भर के विद्यालयों में किताबें पहुंचाई जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विभाग की ओर से चकराता और कालसी से सभी संकुलों में किताबें पहुंचाई गईं। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंढियाल ने बताया, मंगलवार को चकराता ब्लॉक के 14 और कालसी ब्लॉक के 13 संकुलों में किताबें पहुंचाई जा चुकी हैं। विभाग जिले के सभी विद्यालयों में जल्द से जल्द किताबें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। I