दून पुस्तकालय में वरिष्ठ साहित्यकार तापस चक्रवर्ती की पुस्तक हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक का लोकार्पण व परिचर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल रहीं और अध्यक्षता वरिष्ठ कवि व साहित्यकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने की। परिचर्चा में उत्तराखंड साहित्य भूषण से सम्मानित कथाकार डॉ. जितेन ठाकुर और वरिष्ठ साहित्यकार मुकेश नौटियाल ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉ. भारती मिश्र, दून पुस्तकालय के चंद्रशेखर तिवारी, सोमवारी लाल उनियाल, प्रो. गोविंद सिंह, डॉ. सुशील उपाध्याय, डॉ.दिनेश शर्मा, दर्द गढ़वाली आदि उपस्थित रहे।