रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। नदी से फिलहाल तीन घायलों को निकाला लिया गया है।
शुक्रवार को दोपहर बाद रुद्रप्रयाग में बाइपास पर वन विभाग के पास एक बोलेरो गाड़ी अलकनंदा नदी में जा गिरी। तीन लोगों को नदी से निकाल लिया गया है। वाहन में अन्य लोगों के होने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल आर्मी के जवान और स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।