फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: त्यूणी से लापता हिमाचल प्रदेश के लोनिवि कर्मचारी का शव बरामद, पुलिस को मिला था सुसाइड नोट

Thu, 16 May 2024 01:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)

सार

अटाल गांव के पास टोंस नदी किनारे एक शव दिखाई देने की सूचना मिली थी। बताया कि एसडीआरएफ ने शव को बाहर निकाला। म़ृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के नेरूवा थाना क्षेत्र के शरगधार निवासी दुल्चीराम रूप में हुई।
विज्ञापन
Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंस नदी के किनारे से बुधवार को हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी का शव बरामद किया गया। वह 14 फरवरी को त्यूणी से लापता हुआ था। उस समय पुलिस को मृतक के कपड़े, सुसाइड नोट और फोन मिले थे।

विज्ञापन


थाना प्रभारी आशीष रवियान ने बताया कि अटाल गांव के पास टोंस नदी किनारे एक शव दिखाई देने की सूचना मिली थी। बताया कि एसडीआरएफ ने शव को बाहर निकाला। म़ृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के नेरूवा थाना क्षेत्र के शरगधार निवासी दुल्चीराम (47) पुत्र दिंगडू राम के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हाईकोर्ट पर रार...शिफ्टिंग के खिलाफ हर वर्ग हुआ मुखर, जताया विरोध; जानें किसने क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मृतक हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। बताया कि वह 14 फरवरी को त्यूणी आया था। उसके बाद उसका कोई अता पता नहीं चला। बताया कि मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें