फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कुल्हाल इंटेक में मिले युवती के शव की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनहर के कुल्हाल इंटेक में मिले युवती के शव की पहचान हो गई है। वह हिमाचल प्रदेश के पांवटा से लापता हुई थी। परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतका उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले की रहने वाली थी।
विज्ञापन

शनिवार को कुल्हाल इंटेक में एक शव दिखाई दिया था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान नहीं हो पाई थी। कोतवाली पुलिस की ओर से देहरादून और सीमावर्ती थानों में सूचना भेजी गई थी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मृतका की पहचान उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के मिर्जापुर के शेरपुर निवासी साक्षी (25) पुत्री समुद्र सेन के रूप में हुई है। मृतका हिमाचल प्रदेश के पांवटा की एक कंपनी में काम करती थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें