फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अदालत में पेश हुए बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, अपना पक्ष रखने के लिए समय देने का किया अनुरोध

Wed, 01 Nov 2023 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

बॉबी पंवार की पैरवी करते हुए अधिवक्ता शिवा वर्मा ने सीजीएम कोर्ट से कुछ समय देने का अनुरोध किया। पूरे तथ्य पेश करने के अनुरोध पर सीजीएम कोर्ट की ओर से 16 नवंबर को अगली तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून की अदालत में पेश हुए। पुलिस की ओर से उक्त कार्यवाही के विरोधस्वरूप एकता विहार स्थित धरना स्थल से नंगे पांव शहीद स्मारक होते हुए बॉबी पंवार सीजीएम कोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन


बॉबी पंवार ने कहा कि वह 16 नवंबर को न्यायालय के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे। बॉबी पंवार की पैरवी करते हुए अधिवक्ता शिवा वर्मा ने सीजीएम कोर्ट से कुछ समय देने का अनुरोध किया।पूरे तथ्य पेश करने के अनुरोध पर सीजीएम कोर्ट की ओर से 16 नवंबर को अगली तिथि निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें...सुसाइड नोट में दर्द:  बोर्डिंग स्कूल के बाथरूम में छात्रा ने लगाई फांसी, मां के बारे में लिखीं आपत्तिजनक बातें

बॉबी पंवार ने कहा कि जिन घटनाओं का जिक्र सरकार के इशारे पर पुलिस की ओर से किया जा रहा है वो प्रमाणित नहीं है और तथ्यहीन हैं। उन्होंने कानून का उल्लंघन नहीं किया है।I

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें