फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: बोर्डिंग स्कूल की छात्रा अस्पताल से लापता, मनोचिकित्सक के पास ले गया था स्कूल प्रबंधन

Mon, 27 Nov 2023 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शिगाली हिल्स इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर ममता सिंह ने मामले में शिकायत की है। उनके बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी परेशान प्रतीत हुई।
विज्ञापन
लापता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अस्पताल से लापता हो गई है। स्कूल प्रबंधन के लोग उसे मनोचिकित्सक के पास ले गए थे। तभी उसने नर्स से टॉयलेट जाने की बात कही और वहां से कहीं चली गई। छात्रा गुजरात की रहने वाली है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। छात्रा को तलाशने के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।I

विज्ञापन


थाना प्रभारी कैंट इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि शिगाली हिल्स इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर ममता सिंह ने मामले में शिकायत की है। उनके बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी परेशान प्रतीत हुई। उसे उपचार के लिए शनिवार शाम स्कूल की टीम सिनर्जी अस्पताल लेकर गई। वहां साइकोलॉजिस्ट ने चेकअप किया। तभी छात्रा ने नर्स से कहा कि उसने टॉयलेट जाने के लिए पूछा। यह कहकर वहां से निकल गई। काफी देर तक नहीं आई तो उसकी तलाश की गई।

उसके बाद भी पता नहीं लगा तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गईं। तब उसके अस्पताल से बाहर जाने का पता लगा। पुलिस को आशंका है कि वह हरिद्वार गई है। वहां उसकी तलाश की जा रही है। छात्रा के परिजन भी गुजरात से दून बुलाए गए हैं।I

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें