फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बोर्डिंग स्कूल की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान

Wed, 01 Nov 2023 11:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun News: बोर्डिंग स्कूल की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन



- नौंवी कक्षा में पढ़ती थी गाजियाबाद निवासी किशोरी, गरम पट्टी से बनाया था फंदा

छात्रा के कमरे से मिला सुसाइड, पारिवारिक परिस्थितयों से परेशान बताई जा रही वजह

शहर के एक बोर्डिंग स्कूल में गाजियाबाद निवासी नौवीं की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने शरीर पर बांधने वाली गरम पट्टी से फंदा बनाया था। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मां के बारे में कई बातें लिखी हैं। कुछ बातें आपत्तिजनक भी बताई जा रही हैं।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, छात्रा की मां ने मौखिक रूप से स्कूल प्रबंधन पर कुछ आरोप लगाए हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक लिखित शिकायत नहीं दी गई है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि घटना सोमवार रात को हुई थी। मृतक छात्रा की पहचान वाणी पुत्री बबीता निवासी बिनसर पार्क, वैभव खंड, इंदिरापुरम गाजियाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वाणी स्कूल परिसर के हॉस्टल में रहकर बीते दस सालों से पढ़ाई कर रही थी। रात के समय वाणी अन्य छात्राओं से पहले ही अपने कमरे में आ गई थी। इस बीच छात्राओं ने देखा कि वाणी अपने कमरे में नहीं है। इस पर उन्होंने आसपास देखा तो वह नहीं मिली।

देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। साथी छात्राओं ने हॉस्टल प्रबंधन को सूचना दी। हॉस्टल के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सबके होश उड़ गए। वाणी फंदे पर लटक रही थी।

कर्मचारियों ने उसे फंदे से उतारा और एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन, डॉक्टर ने वाणी को मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों को देहरादून बुलाया। छात्रा के शव का मंगलवार को डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पंचायतनामे की वीडियोग्राफी की गई है। उसके कमरे की तलाशी लेने पर कॉपी में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसने सुसाइड नोट में अपनी मां के संबंध में कुछ बातें लिखी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath-Kedarnath:  अब तक 51 हजार से अधिक वीआईपी कर चुके दर्शन, सीएम धामी ने कटवाई थी सबसे पहली पर्ची

कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनका खुलासा नहीं किया जा सकता है। इन सबसे पुलिस इसे पारिवारिक परिस्थितियों से तंग आकर ही आत्महत्या करना मान रही है। उसकी मां अपने पति से अलग रहती हैं और वही उसके लिए खर्च आदि हॉस्टल में भेजती थीं। छात्रा की मां प्राइवेट कंपनी में काम करती है।I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें