फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक माह से खून की आपूर्ति बंद, भंडारण इकाई में ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल विकासनगर में सरकारी ब्लड बैंक से खून की आपूर्ति नहीं हो रही है। करीब एक माह से समस्या बनी हुई है। अस्पताल की रक्त भंडारण इकाई में ताला लग गया है। लोग अपने मरीजों और घायलों के लिए निजी ब्लड बैंक से खून लाने के लिए मजबूर है। उप जिला अस्पताल विकासनगर पछवादून का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां विकासनगर, सहसपुर, हरबर्टपुर के साथ जौनसार बावर, सीमांत हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से मरीज और घायल इमरजेंसी में उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल में रोजाना तीन से पांच सामान्य और सिजेरियन प्रसव होते हैं। लेकिन, यहां ब्लड बैंक नहीं है। अमर उजाला ने अस्पताल में ब्लड बैंक न होने से मरीजों और घायलों के लिए खून का इंतजाम करने में परिजनों को आ रही समस्या को खबरों के माध्यम से उठाया था। उसके बाद रक्त भंडारण इकाई शुरू की गई थी। भंडारण इकाई में प्रत्येक ब्लड ग्रुप की दो से तीन यूनिट रखी जाती थी। इससे समस्या कुछ कम हुई थी। लेकिन, फिर निगेटिव ब्लड यूनिट उपलब्धता में दिक्कत आने लगी। धीरे-धीरे निगेटिव ब्लड यूनिट की आपूर्ति बंद हो गई। अब एक माह से सरकारी ब्लड बैंक से खून की आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इसके कारण भंडारण यूनिट में ताला लग गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें