कालसी स्थित रामलीला मैदान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शनिवार से शुरू करा दी गई। पहले दिन प्राथमिक वर्ग लंबी कूद में प्रावि कालसी बाजार, गोला फेंक में प्रावि बेसोगीलानी, जूनियर वर्ग चक्का फेंक में कोठा तारली, लंबी कूद बालिका वर्ग में ठलीन, लंबी कूद बालक वर्ग में हरिपुर और गोला फेंक बालिका वर्ग में बेसोगीलानी पहले स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान और प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने संयुक्त रूप से किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में दातनु, लोकनृत्य जूनियर वर्ग में कालसी गेट ने पहला स्थान प्राप्त किया। समूह गान में प्राथमिक विद्यालय कालसी गेट और जूनियर वर्ग में खतार संकुल पहले स्थान पर रहा।
अंत्याक्षरी प्राथमिक वर्ग में दातनु और जूनियर वर्ग में लांघा पोखरी ने पहला स्थान हासिल किया। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में हरिपुर और अंग्रेजी वर्ग में ठलीन पहले स्थान पर रहा। सुलेख जूनियर हिंदी वर्ग में कोठा तारली पहले, अंग्रेजी वर्ग में बेसोगीलानी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कनिष्ठ रितेश असवाल, दिनेश तोमर, पीतांबर तोमर, दिनेश रावत, चतर सिंह चौहान, राकेश कुमार राणा, महावीर सिंह, शूरवीर सिंह, जगदीश कुमार, खुशीराम आदि उपस्थित रहे।