फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने पुलिसकर्मियों

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। रक्षाबंधन के अवसर पर सहसपुर ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने सेलाकुई थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने विद्युत विभाग के एसडीओ को भी राखी बांधी। इस दौरान अर्चना रावत ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को पुलिस और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रभाव पर चिंता जताई। अर्चना रावत ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करने और पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के आपसी समन्वय से क्षेत्र की समस्याओं का बेहतर समाधान किया जा सकता है। जनता की सुरक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयास करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें