II
I
I
I
I
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की जांच के बाद पटेलनगर में दर्ज हुआ मुकदमा
I
Iसाइबर अपराधियों ने एक युवती का अश्लील फोटो बनाकर उसके फेसबुक पर अपलोड कर दी। इसे हटाने के लिए युवती को ब्लैकमेल करते हुए उससे दो लाख रुपये की मांग की गई। परेशान युवती ने साइबर थाने को शिकायत की जिसके बाद अब पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
I
Iपीड़ित युवती शिमला बाईपास क्षेत्र की रहने वाली है। युवती के फेसबुक एकाउंट पर गत 18 जून को अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक फोटो भेजी गई। मैसेज अमित बाबा नाम के यूजर से आया। इसके बाद पीड़िता को व्हाट्सएप एक अनजान नंबर से मैसेज आए। उसमें कुछ फोटो भेजी गई। यह फोटो पीड़िता और उसके दोस्त की मॉर्फ कर आपत्तिजनक स्थिति में बनाई गई थी। इन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए डिलीट करने के नाम दो लाख रुपये मांगे गए।
I
Iपीड़िता ने रकम नहीं दी तो कई अनजान नंबरों से फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए कॉल की गई। पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। वहां से इस मामले को रिपोर्ट किया गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है।I