सेलाकुई। गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल शंकरपुर के माध्यम से अक्षांश फाउंडेशन उत्तराखंड ने नशा मुक्त भारत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में ब्लैक पैंथर्स की टीम ने टाइगर्स इलेवन को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शंकरपुर स्थित डीआईएमएस क्रिकेट मैदान पर आयोजित की गई प्रतियोगिता का फाइनल ब्लैक पैंथर्स व टाइगर्स इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते 99 रनों से जीत हासिल की। इस दौरान प्रतियोगिता व फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आर्यन को प्लेयर ऑफ द मैच व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसके साथ ही सिद्धार्थ को बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द मैच, मजहर को बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच व सौरव को बेस्ट इकोनॉमिकल बॉलर चुना गया। इस मौके पर अक्षांश फाउंडेशन के निदेशक रियासत खान ने कहा नशे से दूर रखने में खेलकूद सहायक बन सकते हैं। इस अवसर पर रियाज, अंशु शाह आदि समेत भारी संख्या में खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे। संवाद