फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सुधांशु तोमर व जगप्रीत बने मंडल महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो ने मंगलवार को शहर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि सुधांशु तोमर और जगप्रीत को मंडल महामंत्री, कार्तिक राणा को उपाध्यक्ष, आर्यन चौहान को सोशल मीडिया प्रभारी और सांची पालीवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार शीर्ष नेतृत्व से विचार-विर्मश कर किया गया है। वहीं, मंडल अध्यक्ष विपुल मूसला और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार ने नवीन दायित्व मिलने पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन






Iस्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को किया यादI



तहसील मुख्यालय में मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन बलिदान करने वाले शहीदों को याद किया गया। सुबह 11 बजे सभी तहसील कर्मी तहसील प्रांगण में एकत्रित हुए। उन्होंने बलिदानियों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा। इस मौके रजिस्ट्रार कानूनगो तिलक राम जोशी, अनवर अली, उमाकांत पाठक, श्याम सिंह तोमर, दिनेश राठौर, मोंटी, शरण सिंह चौहान, केदार सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें