फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में नहीं होता अल्पसंख्यक समुदाय के साथ भेदभाव : इंतजार हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी से शुरू हुई भाजपा की अल्पसंख्यक स्नेहा संवाद यात्रा का शनिवार को समापन हो गया है। कार्यक्रम सहसपुर स्थित वेडिंग पॉइंट आयोजित किया गया। शुभारंभ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


इस मौके पर इंतजार हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यक समाज के लिए कईं योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम सरकार का सहयोग करें और लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना वोट दें।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अब्दुल वहाब ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अल्पसंख्यक समाज को दबाए रखा। वर्तमान सरकार ने अल्पसंख्यक के हितों की रक्षा कर रही है। विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने सबको साथ लेकर विकास कार्य को करने की संकल्प लिया है। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि नौ साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं चलाई है, जो अल्पसंख्यक समाज को मुख्य धारा में लाने का काम कर रही है। इस मौके पर जिला प्रभारी विनय रूहेला, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, सरफराज जाफरी, साबिर अली, मेहरबान अली, गुलफाम अली, अनीस गौड, मोहम्मद यामीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें