विकासनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 140वें संस्करण को विकासनगर और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनीपुर के बूथ संख्या 89 पर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने रविवार को प्रसारित हुए कार्यक्रम को सुना। वहीं, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के बंशीवाला में संगठन पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर मन की बात सुनी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों की प्रेरणादायी कहानियों और सकारात्मक प्रयासों को सामने लाने का माध्यम है। इससे समाज में जागरूकता बढ़ने के साथ ही लोगों को राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। संवाद