फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का जलाया पुुतला

विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
- पार्टी के नेताओं की छवि को धूमिल करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी गली चौक पर कांग्रेस का पुतला जलाया। अंकिता हत्याकांड मामले में भाजपा नेताओं की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी साजिश के तहत भाजपा नेताओं की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का हत्याकांड मामले से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस के पास जनता की समस्याओं से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए पार्टी के नेता सोशल माध्यमों से उठी अनावश्यक बात को तूल देकर भाजपा नेताओं को बदनाम कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अमित डबराल, शहर मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, ऋषभ अग्रवाल, अरुण मित्तल, वीरेंद्र सिंह बॉबी, सुनीता देवी, खालिद मंसूरी, नीरज ठाकुर, उपासना भार्गव, सुनीत चौधरी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें