फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतेगी : मयंक गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और भाजपा चुनाव संचालन समिति काल सेंटर प्रमुख मयंक गुप्ता बुधवार को मसूरी दौरे पर रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने उनका स्वागत किया। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2022 में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस बार फिर भाजपा प्रदेश में 60 से अधिक सीटें जीतेगी। आम आदमी पार्टी के लिए कहा कि आप के नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता आप को इसका जवाब देगी। प्रदेश में बार-बार मुख्यमंत्री बदले जाने के सवाल पर कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद अरविंद सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें