फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर लगाया आरोप , कांग्रेस शासनकाल की योजनाओं का ले

विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर लगाया आरोप , क? - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन
मसूरी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली ने भाजपा पर कांग्रेस शासन काल की योजनाओं का श्रेय लेने और लोकार्पण करने का आरोप लगाया है। कुलड़ी स्थित ग्रीन रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में थापली ने कहा कि मसूरी में किंग्रेग में 32 करोड़ की पार्किंग का पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिलान्यास किया था। 18 करोड़ का टाउन हाल कांग्रेस शासन काल में स्वीकृत हुआ। पेयजल योजना के प्रारंभिक सर्वे के लिए हरीश रावत के शासनकाल में बजट स्वीकृत हो गया था। भाजपा शासन काल में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में भारी कमी आई है जिसके चलते 32 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग का एक हिस्सा पिछले दिनों गिर गया था। भाजपा विधायक के 10 साल के कार्यकाल में कोई योजना स्वीकृत नहीं हुई है। उप जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट दून स्कूल के पूर्व छात्र संगठनों के दिए पैसों से लगा है। मौजूदा समय भाजपा विधायक छाते, पानी के जग बांट कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश चंद्र ढौंढियाल, पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष उपेन्द्र थापली, मेघ सिंह कंडारी, पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें