देहरादून। भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया में चल रही वायरल वीडियो की कड़े शब्दों में भर्त्सना की। उन्होंने सरकार से समाज विरोधी अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। कहा, अभिव्यक्ति के नाम पर हिंसक प्रवृति को बढ़ावा देने का यह प्रयास पूर्णतया अक्षम्य है। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि पुतले को बम से उड़ाने का प्रतीकात्मक वीडियो आपत्तिजनक है।