प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हफ्ते में एक दिन पेट्रोल-डीजल का उपयोग न करने का आह्वान पर भाजपा विधायक गणेश जोशी साइकिल से पर दिखाई दिए।
बता दें कि रविवार को 'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से एक दिन पेट्रोल-डीजल का उपयोग न करने की अपील की।
जिसका अनुसरण करते हुए मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी सोमवार को विधानसभा सत्र के लिए साइकिल से पहुंचे।