फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बीजेपी नेता ने बेटी की शादी के सभी आयोजन किए स्थगित, मुस्लिम युवक संग विवाह पर नहीं थम रहा बवाल

Sat, 20 May 2023 04:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

बीजेपी नेता व पालिकाध्यक्ष पौड़ी की बेटी की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में खूब घमासान मचा हुआ है। जिसको लेकर पालिकाध्यक्ष को कुछ लोग शादी रोकने तक की धमकी देने पर उतारु हैं। अब बीजेपी नेता ने कहा कि दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी समारोह के समस्त कार्यक्रम नहीं कराए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बीजेपी नेता व पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी नेता व पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने बेटी की शादी के समस्त आयोजन स्थगित किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बेटी की विदाई भावुक क्षण होता है। मेरी बेटी की शादी एक मुस्लिम समुदाय के युवक से होने जा रही थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी व भविष्य को देखते हुए दोनों परिवारों ने शादी धूमधाम से किए जाने का निर्णय लिया था। जिसके परिपेक्ष्य में कार्ड छपवाए थे। लेकिन शादी का आमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शादी के पक्ष व विरोध में कई प्रकार की बाते सामने आई।

ये भी पढ़ें...Dehradun: खाने की प्लेट में कम दिखे चिकन पीस तो झोंक दी फायर, मंत्री के रिश्तेदार की रेस्टोरेंट में दबंगई

बेनाम ने कहा सोशल मीडिया पर उपजे विवाद के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी समारोह के समस्त कार्यक्रम नहीं कराए जाने का निर्णय लिया है। कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं नहीं चाहता था कि बेटी की शादी पुलिस व प्रशासन की सुरक्षा के साए में संपन्न हो। कहा मैं जनभावनाओं का सम्मान करता हूं। बेटी की शादी को लेकर भविष्य में परिवार, शुभ चिंतकों व वर पक्ष के साथ मिलकर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें