भाजपा के चकराता विधानसभा के पांचों मंडल के कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम साहिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अथिति टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव पास है। सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल है। सभी को इसके लिए काम करना है।
बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में पहुंची टिहरी गढ़वाल सांसद का कार्यकर्ताओं ने ढांटू पहनाकर स्वागत किया। सांसद ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। जिला पंचायत मधु चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को चकराता में हार का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव में इसकी भरपाई करने का काम करें।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तोमर ने सांसद को सीएचसी साहिया में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह, जिला महामंत्री विनोद कश्यप, अमर सिंह, अमिल डबराल, ब्लॉक प्रमुख मठौर सिंह, प्रवीन चौहान, नरेश चौहान, रितेश असवाल आदि रहे।