फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 10 के बजाय 40 रुपये देना पड़ रहा फसलों का भाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी पहुंचने के लिए नापनी पड़ रही 30 किमी की अतिरिक्त दूरी
विज्ञापन

पांच दिन से बंद पड़ा बिरमोऊ विस्तार मोटर मार्ग

लोक निर्माण विभाग अंतर्गत बिरमोऊ विस्तार मोटर मार्ग किमी छह में मलबा आने से पिछले पांच दिनों से बंद पड़ा हुआ है। कुछ जगहों पर सड़क धंस गई है। जिस कारण लोगों को नकदी फसलों टमाटर, हरा धनिया, मूली, बींस आदि को मंडी तक पहुंचाने के लिए 30 किमी की अतिरिक्त दूरी नापकर वाया उपरौली होकर सफर करना पड़ रहा है, तब जाकर फसल साहिया पहुंच रही है।


खुशी राम शर्मा, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सूरत सिंह, सबल सिंह, सुल्तान सिंह आदि ने बताया कि पांच दिन का समय व्यतीत होने के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग बंद मोटर मार्ग को यातायात के लिए नहीं खोल पाया। मार्ग बंद होने से किसानों के समय की बर्बादी हो रही है। वहीं माल भाड़ा भी अधिक देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


काश्तकारों ने बताया कि पहले टमाटर की एक क्रेट का भाड़ा 10 रुपये देना पड़ रहा था, लेकिन वाया उपरौली जाने के चलते भाड़ा 40 रुपये देना पड़ रहा है। लोनिवि खंड चकराता के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि बिरमोऊ मोटर मार्ग को खोलने के लिए दो जेसीबी मशीनें लगाई गई थी, लेकिन पहाड़ी के ऊपरी भाग से निरंतर मलबा और पत्थर नीचे गिर रहे हैं। जिसके चलते सड़क को नहीं खोला जा सका है। मौसम साफ होने की स्थिति में ही सड़क पर यातायात बहाल किया जाना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


16 सड़कों पर आया था मलबा, अधिकांश से हटाया
विकासनगर। बारिश के चलते सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते जगह-जगह मलबा आने से जौनसार बावर क्षेत्र की 16 सड़कें बंद हो गई। हालांकि दोपहर बाद तक अधिकांश सड़कों पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई। हरिपुर कोटी मीनस, साहिया क्वानू, बिजऊ खतार, साहिया समाल्टा, साहिया उत्पाल्टा, लखस्यार क्यारी कचटा, कुशी कचटा खाती, माख्टी पोखरी ककनोई, टुंगरा संपर्क मार्ग, रोटा खड्ड अटाल, हयो टगरी कैतरी, जखथान, प्यूनल, गडोल सकरौल, सैंज चंदोऊ, लाखामंडल डामठा समेत 16 सड़कों पर मलबा आ गया था। लोनिवि खंड चकराता के अधिशासी अभियंता एलके गोयल ने बताया कि अधिकांश सड़कें खोल दी गई हैं। बंद सड़काें को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें