देहरादून। द एशियन स्कूल में आयोजित फन एंड फूड मेले में लकी ड्रा की विजेता बीना रहीं। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। जहां बच्चों ने अभिभावकों के साथ विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा। वहीं, इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य व गायन की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या रूचि प्रधान, मुकेश नागिंया, प्राची मैहरोत्रा, सुरभि नरूला समेत शिक्षक व अभिभावक भी मौजूद रहे। संवाद