कालसी। कालसी थाना पुलिस ने चापनू मोड़ के पास से बाइक चोरी करने वाले चोर को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार 15 दिसंबर को चापनू निवासी दयाराम ने पुलिस बाइक चोरी की तहरीर दी थी। बताया कि 30 दिसंबर की शाम को उन्होंने चापनू मोड़ के पास बाइक खड़ी की थी। बाइक किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की ली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली। थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि कालसी तिराहे पर चेकिंग के दौरान सहसपुर थाना क्षेत्र के जमनीपुर निवासी आरोपी विकास चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद