फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घर से बाइक चोरी, डेढ़ माह तक नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के शेखोवाला में घर के भीतर खड़ी बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायकर्ता का आरोप है कि सभावाला चौकी में सूचना देने के करीब डेढ़ माह बाद भी पुलिस ने घटना का सज्ञान नहीं लिया। सहसपुर के शेखोवाला निवासी शीशपाल सिंह रावत ने बताया कि उनकी बाइक घर के भीतर खड़ी थी। 12 अगस्त को बाइक चोरी हो गई। 24 अगस्त को सूचना सभावाला चौकी पुलिस को दी, लेकिन 24 सितंबर तक पुलिस ने घटना का संज्ञान नहीं लिया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखकर चोर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें