I
II जिला न्यायालय में इंटर्नशिप कर रहे एक छात्र की बाइक सीजेएम कोर्ट की पार्किंग से चोरी हो गई। कांवली रोड निवासी पीड़ित कार्तिक शर्मा ने कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह अपनी बाइक से रोजाना न्यायालय परिसर में काम करने आते हैं। बुधवार को काम खत्म करने के बाद घर जाने के लिए पार्किंग में बाइक लेने पहुंचे तो बाइक गायब थी। आसपास तलाशने के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। I