फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाइक सवार युवकों झपटी गले की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने चकजोगीवाला स्थित मशरूम फैक्टरी के पास एक दुकानदार के गले से सोने की चेन झपट ली। दोनों युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चकजोगीवाला निवासी रघुवीर सिंह चौहान ने बताया कि उसकी मशरूम फैक्टरी के पास दुकान है। दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और बीड़ी माचिस मांगी। इस दौरान एक बदमाश बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरा रघुवीर के पास आ गया।

जैसे ही रघुवीर दुकान से सामान निकाल कर बाइक सवार युवक को देने लगा, उसने रघुवीर के गले से उसकी सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गई। पीड़ित ने इस मामले की जानकारी रायवाला पुलिस को दी।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष कुशाल सिंह रावत ने बताया कि जोगीवाला माफी में चेन स्नेचिंग का एक मामला सामने आया है। पीड़ित शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नाकेबंदी कर बाइक सवार युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें