फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। छात्र आईएमएस विवि से पढ़ाई करता था। जबकि, उसकी बाइक को टक्कर मारने का आरोपी भी एक छात्र है, जो कि क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करता है।
विज्ञापन




एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि मृतक की पहचान अभिनय कुमार खड़का निवासी तुंतोवाला के रूप में हुई है। अभिनय मंगलवार शाम को अपने शिक्षण संस्थान से घर लौट रहा था। उसी वक्त मसूरी डायवर्जन की ओर आते वक्त सामने से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार में सवार युवक और एक युवती मौके से भाग गए। घायल अभिनय को उसके साथी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अभिनय के मामा रोहित वर्मा निवासी हाथीबड़कला ने पुलिस को शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कार को वंश चौधरी चला रहा था। वह भी क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के एक संस्थान से पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर वंश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें