फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाइक सवारों ने महिला का पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अधोईवाला में बाइक सवार दो बदमाश महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थानाक्षेत्र के 21 बैंक कॉलोनी अधोईवाला निवासी पीड़िता निर्मला गुप्ता ने तहरीर में बताया कि वह गत नौ अप्रैल का सुबह के समय घर के पास स्थित दुकान से दही लेने गई थीं। वापस आते समय बाइक पर आए दो बदमाश उनका पर्स छीनकर भाग गए। पीड़िता के मुताबिक पर्स में चार हजार रुपये और एक मोबाइल फोन था। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें