विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के आसन बैराज के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया है। घायल के पैर की हड्डी टूट गई है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं बताया कि आसन बैराज में रामपुर मंडी स्थित वन विभाग के प्रशिक्षण केंद्र के पास एक कार के बाइक को टक्कर मारने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा निवासी शोएब चला रहा था। बाइक पर देहरादून के जीएमएस रोड के शास्त्री नगर निवासी विजय कुमार सवार था। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। उन्होंने बताया कि बाइक सवार के दोनों पैर की हड्डी टूट गई है। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।