फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIहिमाचल प्रदेश के शिलाई क्षेत्र में काम से लौट रहे थे दोनों, लालढांग के पास सेब लेकर जा रहे ट्रक ने मारी टक्कर
I
I
I
Iकोटी-इच्छाड़ी-मीनस मोटर मार्ग पर लालढांग के पास दो बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। दोनों को पीएचसी कालसी भेजा गया। वहां, एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। दोनों बढ़ई का करते थे और हिमाचल प्रदेश के शिलाई क्षेत्र से काम पूरा कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

I
I
I
Iजानकारी के अनुसार, पुलिस को बृहस्पतिवार को कोटी-इच्छाड़ी-मीनस मोटर मार्ग पर लालढांग के पास एक बाइक को ट्रक के टक्कर मारने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल थे। दोनों घायल युवकों उपचार के लिए पीएचसी कालसी भिजवाया गया। थाना प्रभारी कालसी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि चिकित्सकों ने हरबर्टपुर क्षेत्र के फतेहपुर निवासी कार्तिक (32) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सहसपुर के लक्ष्मीपुर निवासी इखलाक (34) पुत्र नाजिम का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें