II
भगवानपुर के हल्लूमाजरा चौक के पास हुई घटना
I
I
I
Iभगवानपुर क्षेत्र के हल्लूमाजरा चौक के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अब तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
I
I
I
Iभगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी आमीन (27) बृहस्पतिवार सुबह कुछ युवकों के साथ बाइक से बुग्गावाला थाना क्षेत्र के शाहमशूर जा रहा था। हल्लूमाजरा चौक के पास अन्य बाइक पर सवार उसके साथी आगे निकल गए लेकिन यहां पर उसकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
I
Iहादसे के बाद युुवक को गंभीर हालत में देहरादून के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। परिजन देहरादून पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह युवक का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। वहीं भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि पुलिस को हादसे में युवक की मौत होने की सूचना मिली है। अब तक पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।
I
I
I
Iदो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
I
I
I
Iरुड़की। मंगलौर क्षेत्र के झबरेड़ा मार्ग पर गदरजुड्डा में दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने बताया कि घायलों में सनूब निवासी ग्राम मुंडियाकी की मौत हो गई है। अनुज निवासी ग्राम महावतपुर कोतवाली नजीबाबाद जिला बिजनौर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। मा.सि.रि.I