फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ट्रक से टकराई बाइक, बीटेक के छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 25 May 2025 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-पावंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहसपुर से सेलाकुई की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार जेबीआईटी सहसपुर के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान बिहार निवासी छात्र ऋषिकेश की मौत हो गई। जबकि नेपाल का विभाष यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार जेबीआईटी के दो छात्र शुक्रवार देर रात को सहसपुर से सेलाकुई की ओर जा रहे थे। जेबीआईटी से कुछ दूरी पर देहरादून-पावंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिथि होटल के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बिहार के मधेपुरा जिला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो गांव निवासी ऋषिकेश (21) पुत्र अरविंद कुमार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बताया कि नेपाल के मधेश राज्य के धनुषा जिले की नागारैण नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ निवासी विभाष यादव (22) पुत्र शिबान यादव आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि ऋषिकेश बीटेक चतुर्थ वर्ष का छात्र था। जबकि विभाष यादव बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। दुर्घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें