फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

सार

थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते शनिवार की रात्रि को बालूवाला गांव के समीप एक बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई।एसएसआई रविंद्र नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।वह ऋषिकेश स्थित एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते शनिवार की रात्रि को बालूवाला गांव के समीप एक बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को हायर सेंटर रेफर कर लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

रोहित (26) पुत्र स्वर्गीय पूरण सिंह और यशपाल (28) पुत्र शमशेर दोनों निवासी देवथला थाना सहसपुर बीती शनिवार की रात्रि को बाइक से विकासनगर से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि लांघा रोड़ पर बालूवाला के समीप उनकी बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सहसपुर भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि यशपाल को 108 एंबुलेंस सेवा से हायर सेंटर रेफर कर दिया।
एसएसआई रविंद्र नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई। तहरीर आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घायल युवक की हालत में सुधार होने पर ही दुर्घटना का सही कारण पता चल सकेगा। ट्रक का चालक फरार है। चालक और वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

दो छोटी बहनों और मां की जिम्मेदारी उठा रहा था रोहित
हादसे का शिकार हुआ रोहित परिवार का इकलौता बेटा था। पांच वर्ष पूर्व बीमारी के चलते उसके पिता का देहांत हो गया था। जिसके चलते उसे बीच में ही पढ़ाई छोड़ कर नौकरी करनी पड़ी थी। उसकी दो छोटी बहने हैं। जिनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी भी रोहित के कंधों पर थी। वह ऋषिकेश स्थित एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी कर रहा था। सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक हुई उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रोहित छुट्टी पर घर आया हुआ था। रात को बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त यशपाल के साथ घर लौट रहा था। इस बीच काल बने ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में रोहित की जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की दोपहर बाद रोहित का शव घर पहुंचा। जिस पर कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी तरह मां और दोनों बहनों को ढांढस बंधाया। यमुना पुल स्थित शमशान घाट पर रोहित को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें