फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, फौजी की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक फौजी की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल फौजी का इलाज मिलिट्री अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन




हादसा कैंट थाना क्षेत्र में गढ़ी रोड पर हुआ। इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया, रविवार देर रात कैंट रोड पर आरआईएमसी के पास एक बाइक दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने देखा कि बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई थी। मौके पर हालत देखकर लगा कि बाइक गीली सड़क पर फिसली थी। पास में दो युवक घायल पड़े थे। दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान शिव बहादुर सनवानी हाल निवासी 3/8 गोरखा राइफल घनघोड़ा मूल निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वहीं, बाइक पर सवार दूसरे फौजी की पहचान दौलत कुमार मेहर निवासी बिलासपुर कांडली के रूप में हुई। दौलत कुमार को सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें