फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्लॉक के समीप बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना की वजह बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिसके चलते कार सवार चोटिल नहीं हुआ।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी बाजार सनोज कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ब्लॉक के समीप हाईवे पर कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना पर चीता पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। हादसे में बाइक सवार अभय (19) पुत्र प्यारेलाल निवासी मंडी चौक विकासनगर की गर्दन में चोटें आई।

उसे हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद झाझरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया। टक्कर से बाइक और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।  कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि घायल युवक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार तेज थी। हादसे की वजह पता लगाने के लिए घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें