फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिहार और हिमालयन एफसी सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे जीएस थापा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। बिहार और हिमालयन एफसी ने अपने-अपने मैच जीत सेमीफाइनल में जगह पक्की की। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बिहार की टीम ने 17-कुमाऊं को कड़े संघर्ष में 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच का एकमात्र गोल 61वें मिनट में धीरेन ने दागा जो निर्णायक साबित हुआ। दूसरे मैच में हिमालयन एफसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्टाइकिंग सेवेंथ को 2-0 से शिकस्त दी। हिमालयन एफसी के लिए रोहित ने पहले हाफ के 30वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि शिवांश ने 71वें मिनट में दूसरा गोल कर जीत पक्की कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें