फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक को बचाया गया, दो की तलाश जारी

Sat, 03 Sep 2022 08:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
विज्ञापन
पुलिस ने एक घायल को बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरकाशी में नेशनल हाईवे -123 पर बड़ा हादसा हुआ है। यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास एक वाहन सुबह करीब छह बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में तीन लोग सवार थे, तीनों देहरादून जा रहे थे। स्थानीय पुलिस ने एक घायल को बचा लिया है। जबकि दो की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने वाहन दुर्घटना होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक घायल को बचा लिया गया है। दो की तलाश जारी है। वह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस और 108 नौगांव मौके पर पहुंच चुकी है। एसडीआरएफ की टीम और 108 नैनबाग रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें