फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भाकियू टिकैत ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत पछवादून की ओर से तहसील तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रदेश प्रवक्ता केके गौतम ने यात्रा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा किसानों से केंद्रीय सरकार ने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने का जो वादा किया था, उसको जल्द से जल्द लागू किया जाए। उन्होंने कहा यदि यह लागू नहीं होगा तो किसान दाोबारा से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वरिष्ठ नेता जगवीर शर्मा ने किसानों को बिजली के बिलों में राहत देने की मांग की है। नेक मोहम्मद ने कहा किसान देश का अन्नदाता हैं, इसके सम्मान को बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। राजू तोमर ने कहा किसान परेशान रहेगा तो देश तरक्की नहीं कर पाएगा। तिरंगा यात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष कुलविंदर, सहसपुर अध्यक्ष हारुन आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें