फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साधु-संतों का स्वागत कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जैन मिलन के केंद्रीय मानवाधिकार अध्यक्ष सचिन जैन और केंद्रीय महिला संयोजिका मधु जैन ने आवास पर रवींद्र मुनि महाराज का 13 वर्ष के बाद प्रेमसुख महाराज की साधना स्थली में रमणीक मुनि महाराज, ऋषभ मुनि महाराज सतेंद्र मुनि, पुनीत मुनि, वैभव मुनि के साथ पदार्पण हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैंट विधायक सविता कपूर ने साधु-संतों का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सचिन जैन ने हरियाणा से दून आए संतों का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें साधु-संतों का सान्निध्य समय-समय पर प्राप्त होता है। इस अवसर पर डॉक्टर बीके एस संजय, पंडित सुभाष चंद्र सतपति, पूर्व राज्य मंत्री अशोक वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन, सुनील अग्रवाल, आशीष जैन, संदीप जैन, नेहा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






I‘घुसपैठ के खिलाफ उत्तराखंड में पदयात्रा निकालेगा भारत रक्षा मंच’I



भारत रक्षा मंच की घुसपैठ के खिलाफ पद यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा विकासनगर से शुरू होकर प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जाएगी। शनिवार को रायपुर हनुमान मंदिर में बैठक में युवा मंच संरक्षक सन्नी प्रधान आदि ने यह तय किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। प्रदेश संयोजक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा कि उत्तराखंड में घुसपैठ आंतरिक सुरक्षा के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। घुसपैठ से नशे की खेप का आना युवाओं को नशे की लत में धकेल जाना लव जिहाद जैसी घटनाएं तीव्रता पर हैं। संस्कृति का दोहन व रोजगार का हनन होना उत्तराखंडवासियों के लिए बेहद चिंता का विषय है। भारत रक्षा मंच उत्तराखंड से बांग्लादेशी घुसपैठ मिटाएंगे और उनकी पहचान करके देश से बाहर व राज्य में घुसपैठ विरोधी कठोर कानून बनाने के लिए जन समूह के साथ संघर्ष करेंगे। बताया कि उत्तराखंड में पहली बार भारत रक्षा मंच की ओर से घुसपैठ के खिलाफ ऐतिहासिक पद यात्रा विकासनगर में 28 जनवरी से पूरे उत्तराखंड में निकल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें