डाकपत्थर बैराज मैदान में आयोजित यमुना शरद महोत्सव में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान ट्रॉफी के साथ
- फोटो : VIKAS NAGAR
यमुना वैली संगठन डाकपत्थर की ओर से आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिकप्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन कबड्डी के विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया गया। सीनियर वर्ग की गांव वाइज कबड्डी में भंजरा की टीम ने हाजा को 32-16 के अंतर से हरा खिताब कब्जाया। कब्ड्डी ओपन वर्ग में देव भूमि एकेडमी विकासनगर ने खत अटगांव की टीम को 22-18 के अंतर से जीत दर्ज की। जूनियर वर्ग में मेदनीपुर की टीम ने जौनसार बार एकेडमी की टीम को 30-28 के अंतर से हराया। समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह तोमर ने कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता क्षेत्रीय लोक संस्कृति को दर्शाते हैं। इस मौके पर रणवीर तोमर, भरत सिंह, रणवीर चौहान, नरेंद्र चौहान, दिनेश नेगी, प्रवीन चौहान, रघु नेगी, अर्जुन दत्त शर्मा, जवाहर दत्त शर्मा, कुंवर राय, सचिन चौहान, अजय चौहान आदि मौजूद रहे।