कृषि ने बारिश को गेहूं और पौधरोपण के लिए लाभकारी बताया है। कृषि निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि अधिकांश जगहों पर धान कट चुका है, अगर कहीं पर धान कटना शेष होगा तो इस बारिश से धान कटाई में समस्या होगी। आगामी दिनों में गेहूं बोया जाना है, इसके लिए यह बारिश फायदेमंद रहेगी। वहीं, वन विभाग ने जुलाई और अगस्त के महीने में सात हजार हेक्टेयर में विभागीय पौधरोपण किया था। इसमें 64 लाख पौधों को लगाया गया था, वन महकमा इस बारिश से पौधरोपण वाले पौधों को लाभ होने की बात कह रहा है। संबंध में मुख्य वन संरक्षक राहुल बताते हैं कि इस बारिश से पौधरोपण वाले पौधों को लाभ होगा। इसके अलावा सर्दियों में ही अखरोट और पांगर प्रजाति को लगाया जाता है, इसमें भी बारिश से लाभ होगा। ब्यूरो