फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रेस्टोरेंट में शराब पीने से रोका तो कर्मियों की पिटाई, पुलिस से भी की धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरिद्वार बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में हंगामा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। हरिद्वार बाईपास रोड स्थित ऑलिव ग्रीन्स रेस्टोरेंट में 29 जनवरी को नशे में धुत दो युवकों पर उत्पात मचाने और कर्मचारियों की पिटाई का आरोप है। यह भी आरोप है कि उन्होंने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रेस्टोरेंट के कर्मचारी विनोद के अनुसार, रितिक और दीपक नाम के दो युवक रेस्टोरेंट में शराब पीने लगे थे। मना करने पर उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें